सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है | वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जापान सरकार नया एंटी इस्लामिक कानून लाई है | सोशल साइट X पर Andrew Bridgen नमक यूज़र ने वीडियो शेयर कर लिखा जापान ने नया एंटी इस्लामिक कानून निकाला है, जिसमें बड़ी मस्जिद , हलाल चीज़े , अज़ान और सड़क पर नमाज़ पढ़ना बैन कर दिया गया है|
फैक्ट चेक :
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। जापान ने ऐसा कोई कानून पारित नहीं किया है | वायरल वीडियो की जाँच के लिए वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया, तो हमें यह वीडियो American Public Television ( APT ) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 23 जनवरी 2026 को पोस्ट मिला | वीडियो के साथ जानकारी दी गई है कि, जापान की संसद के निचले सदन को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया है, जिससे 8 फरवरी को होने वाले मध्यावधि चुनाव (स्नैप इलेक्शन) का रास्ता साफ हो गया है। यह अप्रत्याशित कदम जापानी राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री देश की अगली दिशा तय करने के लिए मतदाताओं से फैसला लेने की अपील की है।
आगे की जाँच में हमने वीडियो से जुड़े कुछ की-वर्ड्स भी सर्च किए, लेकिन हमें इस खबर से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली |
निष्कर्ष :
DFRAC की फैक्ट चेक से साफ है कि जापान सरकार द्वारा बड़ी मस्जिद, हलाल, अज़ान और सड़क पर नमाज़ बैन करने के लिए कोई कानून नहीं लाया गया है। इसलिए यूज़र्स का दावा भ्रामक है |



