फैक्ट चेकः रमजान के पहले दिन मुस्लिम बुजुर्ग की ट्रेन में कुरान पढ़ते वक्त पिटाई किए जाने का भ्रामक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमे देखा जा सकता है की कुछ लोग मिलकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर रहे है | वीडियो को शेयर कर यूज़र्स दावा कर रहे है की गुजरात में रमजान के पहले दिन मुस्लिम बुजुर्ग ट्रेन में बैठकर कुरान पढ़ रहे थे, तभी कुछ लोग इस बात को लेके मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई करने लगे |

फैक्ट चेक :

DFRAC की टीम वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की|  जाँच में सामने आया की वीडियो के साथ भ्रामक जानकरी शेयर की गई है | यह हाल में हुई किसी घटना की वीडियो नहीं, बल्कि वर्ष 2025 की घटना का वीडियो है, जहां महिलाओं के साथ अनुचित व्यव्हार करने के आरोप में पर कुछ लोग मिलकर मुस्लिम शख्स की पिटाई की थी |

आगे की जाँच के लिए हमने वीडियो से जुड़े कुछ कीवर्ड सर्च किये, हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें बताया गया है कि गुजरात में क्वीन ट्रेन में सफर कर रहे एक मस्जिद के इमाम पर सहयात्री महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगाकर कुछ लोग उनकी पिटाई कर दी |

निष्कर्ष :

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो हाल-फिलहाल का या रमजान के पहले दिन का नहीं है। यह वीडियो एक वर्ष पुराना है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।