Manipur

फैक्ट चेकः मणिपुर में सेना के जवान ने लोगों के घरों में आग नहीं लगाई, पुरानी वीडियो के साथ भ्रामक दावा वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स वर्दी में दिख रहे एक शख्स का वीडियो पोस्ट कर दावा कर रहे हैं कि भारतीय सेना के असम राइफल्स के जवान को मणिपुर में कुकी फाइटर बनकर लोगों के घरों में आग लगाते हुए पकड़ा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दीधारी शख्स की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और कुछ लोग उससे पूछताछ कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़. खबर है कि मणिपुर के फ्रीडम फाइटर्स ने इंडियन आर्मी असम राइफल्स के एक सिपाही को पकड़ लिया है, जो कुकी फाइटर बनकर मणिपुर में बेगुनाह लोगों के घर जला रहा था।’ (हिन्दी अनुवाद)

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह किसी भारतीय सैनिक का वीडियो नहीं है और ना ही यह वीडियो हाल-फिलहाल का है। यह वीडियो नवंबर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है और कई फेसबुक यूजर्स द्वारा पोस्ट किया गया है। 𝐋𝐈𝐀𝐍𝐆𝐌𝐀𝐈 𝐏O𝐒𝐓 नामक फेसबुक पेज पर यह वीडियो 21 नवंबर 2025 को पोस्ट कर जानकारी दी गई है, ‘ज़ेलियानग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) ज़ेलियानग्रोंग नागा ज़मीन पर गैर-कानूनी तरीके से अफीम की खेती करने वाले कुकी लोगों से पूछताछ कर रहा है।’ (हिन्दी अनुवाद)

लिंक

इसके अलावा एक अन्य फेसबुक यूजर द्वारा भी इस वीडियो 21 नवंबर 2025 को पोस्ट किया गया है।

लिंक

वहीं हमने मणिपुर की किसी भी आधिकारिक बयान या मीडिया रिपोर्ट में यह कहीं नहीं पाया कि भारतीय सेना के असम राइफल्स के किसी भी जवान को मणिपुर में घरों में आग लगाते हुए पकड़ा गया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो किसी भारतीय सैनिक का नहीं है और यह हाल-फिलहाल का वीडियो नहीं, बल्कि नवंबर 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसलिए यूजर्स का भ्रामक है।