टर्किश सीरीज कुरुलुस़ उस्मान में खिलाफ़त-ए-उस्मानिया (ओटोमन एंपायर) के संस्थापक उस्मान ग़ाज़ी का किरदार निभाकर दुनिया भर में मशहूर हुए टर्किश एक्टर Burak Özçivit का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक महिला के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उस महिला ने ओज़चिवित के साथ 15 मिनट बैठने के लिए 3.7 मिलियन डॉलर खर्च किए।

Source: X
सोशल साईट X पर वेरिफिईड यूजर अदिति मेनन ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि अंदाजा लगाए मित्रो, एक अमीर महिला ने सिर्फ 15 मिनट के लिए तुर्की अभिनेता बुराक के साथ बैठने के लिए 3.7 मिलियन डॉलर खर्च किए।

Source: X
वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर एक्स वाजिद खान ने लिखा कि ये टर्किश एक्टर बुराक़ है उस्मान ड्रामा की वजह से बुराक की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है, एक इवेंट में बुराक़ के साथ डिनर करने के लिए बोली लगाई गई, जहाँ एक महिला ने बुराक़ के साथ डिनर के लिए 3.7 मिलियन टर्किश लीरा, यानी लगभग 76–77 लाख भारतीय रुपये की सबसे ज़्यादा बोली लगाई, और ये सारा पैसा बुराक़ ने चेरिटी में दे दिया, बुराक़ अपने टर्किश ड्रामा की वजह से दुनिया भर में मशहूर है।

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है। जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक:

Source: El Fann
वायरल वीडियो के साथ किए गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने संबंधित कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। इस दौरान अरब वर्ल्ड के एंटरटेनमेंट चैनल की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल दावे का खंडन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही महिला कजाख मॉडल एनुरा दाउदोवा हैं।

Source: Instagram
कजाखिस्तान की मॉडल ने इन अफवाहों को तुरंत गलत बताया और स्पष्ट किया कि यह वीडियो डायमंड बनाने वाली एक कंपनी के विज्ञापन (एड) का हिस्सा है। बता दें कि मिस प्रिंसेस ऑफ द यूनिवर्स 2022 का खिताब जीतने के अलावा, ऐनुरा दाउदोवा को मिस वर्ल्ड नेक्स्ट टॉप मॉडल 2023 भी चुना गया था।

इसके अलावा albawaba सहित कई अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों CNN turk, gazetemizmir, haberekspres ने वायरल दावे को निराधार बताते हुए खंडन किया है।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा फर्जी है। दरअसल, यह वीडियो डायमंड कंपनी के एक विज्ञापन का हिस्सा है, न कि किसी महिला द्वारा 15 मिनट साथ बैठने के लिए 3.7 मिलियन डॉलर चुकाने की घटना।

