सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन अलग-अलग लड़कियों के साथ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। पहली तस्वीर में पीएम मोदी को कार में एक लड़की के साथ देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी किसी लड़की का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में विमान के अंदर पीएम मोदी एक लड़की के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी की इन तस्वीरों को अमेरिका के यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जोड़कर शेयर किया गया है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पहले हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री था, जिसका नाम हार्वर्ड और ऑक्सफ़ोर्ड में लिया जाता था। अब हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जिसका नाम #EpsteinFiles में एपस्टीन के साथ सामने आ रहा है। बेहद शर्मनाक!!‘

लिंक.
इसके अलावा पीएम मोदी की इन तस्वीरों को एपस्टीन फाइल से जोड़कर कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।
फैक्ट चेकः
DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि पीएम मोदी की तीन अलग-अलग लड़कियों के साथ वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। पीएम मोदी की ओरिजिनल तस्वीरों को एडिट करके उसमें अलग-अलग लड़कियों को जोड़ा गया है। पहली तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि इस तस्वीर में कार में पीएम मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन हैं। इस तस्वीर के साथ एनडीटीवी ने एक रिपोर्ट प्रकाशित किया है।

दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी के साथ विमान के अंदर कोई लड़की नहीं है, बल्कि सरकारी फाइलें रखी गई हैं। इस तस्वीर को डेक्कन हेराल्ड ने अपनी एक रिपोर्ट में प्रकाशित किया है। वहीं, तीसरी तस्वीर में पीएम एक कार्यक्रम के दौरान एक अन्य महिला से कुछ बातें कर रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर एपस्टीन फाइल के दावे के साथ पीएम मोदी की तीन अलग-अलग लड़कियों के साथ वायरल तस्वीरें एडिटेड हैं। इन तस्वीरों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।

