फैक्ट चेक: क्या भारतीयों ने अमेरिका में ओहियो राज्य का झंडा हटाकर तिरंगा फहराया? जानें- सच्चाई

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो में बिल्डिंग के बाहर एक छोर पर अमेरिकी ध्वज तो वहीं दूसरे छोर पर भारतीय ध्वज तिरंगे को लहराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये बिल्डिंग कोलंबस के स्टेट हाउस की है, जहां भारतीय मूल के लोगों ने ओहियो स्टेट का झंडा हटाकर भारतीय ध्वज लगा दिया।

Source: X

सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर इयाद अल-हमूद ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अरबी में लिखा कि الولايات المتحدة الأمريكية… نشطاء من أصول هندية ذهبوا لمبنى البرلمان الرئيسي في ولاية أوهايو وسحبوا علم الولاية ثم استبدلوه بعلم الهند. هناك سخط كبير حالياً بين الأمريكيين متسائلين إن كان هذا الفعل جريمة أم لا. (अनुवाद – संयुक्त राज्य अमेरिका… भारतीय मूल के कार्यकर्ता ओहियो स्टेट कैपिटल बिल्डिंग पहुँचे, राज्य का झंडा उतार दिया और उसकी जगह भारतीय झंडा लगा दिया। अमेरिकियों में व्यापक आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह कृत्य अपराध है।)

Source: X

वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर  captive dreamer ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए इंग्लिश में लिखा – SHOCK video as Indian activists lower Ohio State flag and replace it with the Indian flag at the Statehouse in Columbus. How is this not illegal? (अनुवाद – कोलंबस के स्टेटहाउस में भारतीय कार्यकर्ताओं द्वारा ओहियो राज्य का झंडा उतारकर उसकी जगह भारतीय झंडा फहराने का वीडियो हैरान कर देने वाला है। यह गैरकानूनी कैसे नहीं है?)

फैक्ट चेक:

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की सत्यता जांचने के लिए DFRAC ने दावे से जुड़े कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो X पर मिला। जहां इस वीडियो को RT_India द्वारा शेयर किया गया। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि “भारत विरोधी गलत सूचना! अमेरिकी झंडे की जगह तिरंगा झंडा लगाने का दावा करने वाला वीडियो ऑनलाइन फैल रहा है।

Source: X

इस क्लिप में #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर ओहियो में पूरी तरह से अनुमति भारतीय ध्वजारोहण समारोह दिखाया गया है – जो पिछले वर्षों में भी हुआ है। यहां अमेरिकी झंडा अभी भी दिखाई दे रहा है। यह कोई आक्रमण या विजय नहीं है – जैसा कि दावा किया जा रहा है।

Source: X

Source: X

इसके साथ ही आगे की जांच में हमने X पर ओहियो स्टेटहाउस के हैंडल की भी जांच की। वहां हमें अन्य वर्षों से जुड़े भारत के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाने की तस्वीरें और वीडियो भी मिले। इस दौरान भारतीय ध्वज तिरंगे को फहराते हुए देखा जा सकता है। 

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि भारतीय मूल के लोगों द्वारा कोलंबस के स्टेट हाउस से ओहियो राज्य का झंडा हटाकर भारतीय ध्वज लगाए जाने का दावा पूरी तरह से फेक है।