Shivpal Yadav

क्या शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को चोर-उचक्कों की पार्टी कहा? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

फेसबुक और एक्स पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का एक वीडियो जमकर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए शिवपाल यादव इसे चोर-उचक्कों की पार्टी कहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव खुद पार्टी की पोल खोल रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए कन्हैया अंबेडकर ने लिखा- “समाजवादी पार्टी चोर उचक्कों की पार्टी शराब माफियाओं और जमीन हङपने कब्जाने वालो की पार्टी हो गई है- शिवपाल यादव”

Link

आकाश आनंद बसपा नामक यूजर ने भी फेसबुक पर शेयर किया है। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसे यहां, यहां और यहां क्लिक करके देखा जा सकता है।

Link

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो को कीफ्रेम्स में कन्वर्ट कर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर 27 अप्रैल 2019 को अपलोड मिला। इस रिपोर्ट के अनुसार शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन किया है। चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

Link

गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने फिरोजाबाद से साल 2019 का लोकसभा भी अपनी पार्टी के बैनर तले लड़ा था। हालांकि बाद वह फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 2022 में उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा सीट से जीत हासिल किया था। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें बदायूं से उम्मीदवार बनाया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि शिवपाल यादव का पुराना बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ बयान साल 2019 में दिया था, तब वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।