Home / Misleading / फैक्ट चेकः फ्रांस के राष्ट्रपित चुनाव में मैक्रों पर बढ़त बनाने वाली मरीन ले पेन कैसे हार गईं?

फैक्ट चेकः फ्रांस के राष्ट्रपित चुनाव में मैक्रों पर बढ़त बनाने वाली मरीन ले पेन कैसे हार गईं?

फ्रांस के राष्ट्रपति के चुनावों में मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जीत हासिल किया है। वह बतौर राष्ट्रपति दूसरा कार्यकाल संभालेंगे। उन्होंने दक्षिणपंथी विचारधारा की अपनी प्रतिद्वंदी मरीन ले पेन को हराया है। मैक्रों को 58.2 प्रतिशत वोट मिले हैं। चुनाव पूर्व अनुमानों में मैक्रों को लगभग 57-58% वोट हासिल करते हुए दिखाया जा रहा था।

वहीं राष्ट्रपति चुनाव के बाद मैक्रों को लेकर विवाद छिड़ गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि मरीन ले पेन को इमैनुएक मैक्रों से ज्यादा वोट मिले थे। इस विवाद के बीच मैक्रों जब बतौर राष्ट्रपति आयोजित एक सभा को संबोधित करने जा रहे थे, तब वहां मौजूद जनता ने उनका टमाटर फेंककर स्वागत किया था।

डेविड कर्टन ट्विटर पर एक वेरीफाइड यूजर हैं, उन्होंने मतगणना के दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि जब मरीन ले पेन मतगणना में मैक्रों से काफी आगे चल रही थीं, तो वह चुनाव की फाइनल मतगणना में पीछे कैसे हो गईं।

वहीं कई अन्य उपयोगकर्ताओं ने भी चुनाव की लाइव स्ट्रीमिंग का एक स्नैपशॉट शेयर कर दावा किया कि शुरुआत में मरीन ले पेन आगे थीं, लेकिन आखिरी मिनट में इमैनुएल जीत गए।

https://twitter.com/Analemme84/status/1518440045061025792?s=20&t=eF9ZP6_HCP0oKwxpZvFU6A

संक्षेप में, सोशल मीडिया यूजर्स उस गिनती को शेयर कर रहे हैं जहां मतगणना के दौरान अंतिम समय में मरीन ले पेन को वर्तमान राष्ट्रपति मैक्रों से अधिक वोट मिलते हुए दिख रहा है।

फैक्ट चेकः

वायरल हो रहे इस वीडियो की क्रॉस-चेकिंग के बाद, हमें फ्रांस के सार्वजनिक राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल ‘इंफो फ्रांस-2’ का एक ट्वीट मिला। चैनल ने कंप्यूटर त्रुटि के लिए माफी मांगी, जिसके कारण चुनाव-2022 की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान वोटों की संख्या में त्रुटि हुई।

निष्कर्ष:

इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा भ्रामक है, क्योंकि वोटों की संख्या में हेर-फेर समाचार चैनल के कंप्यूटर की त्रुटि के कारण हुआ था।

दावा- फ्रांस के राष्ट्रपित चुनाव में मैक्रों पर बढ़त बनाने वाली मरीन ले पेन कैसे हार गईं?

दावाकर्ता- डेविड कर्टेन David Kurten

फैक्ट चेक: भ्रामक

Tagged: