करवाचौथ पर मुस्लिम महिला ने की अभद्र टिप्पणी, हिन्दू महिलाओं ने जमकर पीटा? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों के दो गुटों में मारपीट हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि करवाचौथ व्रत के दौरान हिन्दू महिलाएं बाजार में शॉपिंग करने गई थीं, तभी मुस्लिम महिला ने अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद हिन्दू महिलाओं ने उस मुस्लिम महिला की जमकर पिटाई कर दी। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘alka fb 100%’ नामक यूजर ने लिखा- “प्रयागराज में आज एक हिंदू औरत करवा चौथ की खरीदारी कर रही थी की एक मुस्लिम लड़की ने अभद्र टिप्पणी कर दी बस फिर क्या था हिंदू शेरनियों ने उसके साथ वो सलूक किया कि वह ताउम्र नहीं भूल पाएगी. ज्यादा से ज्यादा rt करें ताकि अपने त्योहारों के सम्मान के लिए लड़ने वालो को हिम्मत मिले” 

https://twitter.com/alka_wons2k__/status/1580538322572627969?s=20&t=86DVxd8YNrjPZpWEBcR61Q
Twitter Post

इस ट्वीट को 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1200 से ज्यादा रिट्वीट किए गए हैं। वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है। 

फैक्ट चेकः 

वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए DFRAC का टीम ने सबसे वीडियो को कई फ्रेम्स में कन्वर्ट किया, इसके बाद रिवर्स सर्च किया। हमें पत्रकार अमित माथुर का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट को 3 नवंबर 2020 को पोस्ट किया गया था। अमित माथुर के मुताबिक घटना यूपी के एटा जिले की है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “#Etah : बाबूगंज बाजार में एक महिला से लड़की ने आंटी कह दिया, आंटी सुनते ही महिला ने अपना आपा खो दिया और लड़की को बाजार में बुरी तरह पीटने लगी।”

Twitter Post

वहीं इस वीडियो के संदर्भ में और ज्यादा सर्च करने पर हमें न्यूज नेशन की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की बीच मारपीट की घटना आन्टी कहने को लेकर हुई थी।

Source: NewsNaton

निष्कर्षः 

DFRAC की फैक्ट चेक में कई तथ्य सामने आए, जो निम्नलिखित हैं- 

  1. यह घटना प्रयागराज की नहीं बल्कि एटा जिले की है। 
  2. घटना 2020 की है, जिसे हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। 
  3. महिलाओं के झगड़े में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। 

DFRAC की फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा गलत है। 

दावा- करवाचौथ पर मुस्लिम महिला ने अभद्र टिप्पणी, हिन्दू महिलाओं ने जमकर पीटा?

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स 

फैक्ट चेक- फेक