फैक्ट चेकः यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय पर रूस ने किया मिसाइल अटैक?

Fact Check hi Featured Misleading

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक महीने से युद्ध जारी है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर बमबारी करके कई शहरों को तबाह किया जा चुका है। यूक्रेन में हालात काफी बिगड़ गए हैं। लोगों को राशन और रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस युद्ध में कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं।

रूस और यूक्रेन युद्ध की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों से इस युद्ध के भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं सोशल मीडिया कई फेक और डॉक्टर्ड वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसके तहत काफी प्रोपेगैंडा भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय पर मिसाइल से हमला किया है।

राजीव नंदा (Rajiv Nanda) नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इमारत पर मिसाइल से हमला किया जा रहा है। राजीव नंदा ने दावा किया कि रूस ने एकसाथ तीन मिसाइलों से हमला किया और कुछ ही पल में यूक्रेन के रक्षा मंत्रायलय की इमारत को तहस नहस कर दिया। वीडियो को 21 मार्च को अपलोड किया गया था।

https://twitter.com/bunny_nanda/status/1505908083301650437?s=20&t=H2VTBfEP3Ys5y_DxR4XSsQ

वहीं कुछ अन्य यूजर्स के मुताबिक रूसी सेना ने पहले ही विदेशी पत्रकारों को इसकी सूचना दे दी थी और इमारत को खाली करा लिया गया था। इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि हमले के लिए कोई विशेष कारण नहीं पाया गया।

Facebook Post

फैक्ट चेकः

वायरल हो रहे इस वीडियो के सत्यता की जांच की गई कि, क्या वाकई यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय पर रूस द्वारा मिसाइल अटैक किया गया है। सर्च करने पर हमें इस वीडियो के असली सोर्स का पता चला। हमें असली फुटेज न्यूज एजेंसी एएनआई पर मिला, जिसे 24 फरवरी को अपलोड किया गया था।

वीडियो की जांचः 

वहीं बीबीसी के समाचार कवरेज के माध्यम से हमने पाया कि वीडियो फिलीस्तीन के गाजा शहर पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले का है, जिसकी चपेट में एक इमारत आ गई थी। इस वीडियो को 2021 में अपलोड किया गया था।

इस फैक्ट चेक से साबित होता है कि यह वीडियो यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय पर रूसी मिसाइल हमले का नहीं है, बल्कि यह इजरायल द्वारा फिलीस्तीन के गाजा शहर पर किए गए हमले का है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सही है, लेकिन वह यूक्रेन पर रूसी हमले का नहीं है।

 

दावा- यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय पर रूस का मिसाइल हमला  

दावाकर्ता- राजीव नंदा (Rajiv Nanda)

फैक्ट चेक- भ्रामक